slide 1 title

http://goodmorningcivics.blogspot.in/

slide 2 title

http://goodmorningcivics.blogspot.in/

slide 3 title

http://goodmorningcivics.blogspot.in/.

slide 4 title

http://goodmorningcivics.blogspot.in/.

slide 5 title

http://goodmorningcivics.blogspot.in/.

Sunday 28 December 2014

वर्ष 2015 हिन्दु तीज -त्योहार :-

makar sankranti 

-: जनवरी :- 2015
 ०१ बृहस्पतिवार पौष पुत्रदा एकादशी
०५ सोमवार पौष पूर्णिमा
०८ बृहस्पतिवार सकट चौथ
१५ बृहस्पतिवार पोंगल , मकर संक्रान्ति
१६ शुक्रवार षटतिला एकादशी
२० मंगलवार मौनी अमावस
२४ शनिवार वसन्त पञ्चमी
२६ सोमवार रथ सप्तमी
२७ मंगलवार भीष्म अष्टमी
३० शुक्रवार जया एकादशी
फरवरी २०१५ 
०३ मंगलवार माघ पूर्णिमा
१३ शुक्रवार कुम्भ संक्रान्ति
१५ रविवार विजया एकादशी
१७ मंगलवार महा शिवरात्रि
मार्च २०१५
०१ रविवार आमलकी एकादशी
०५ बृहस्पतिवार होली , होलिका दहन
०६ शुक्रवार रंगवाली होली
१४ शनिवार बसोड़ा , शीतला अष्टमी
१५ रविवार मीन संक्रान्ति
१६ सोमवार पापमोचिनी एकादशी
१७ मंगलवार पापमोचिनी एकादशी
२० शुक्रवार सूर्य ग्रहण
२१ शनिवार चैत्र नवरात्रि , गुड़ी पड़वा , युगादी
२२ रविवार गौरीपूजा , गणगौर
२५ बुधवार यमुना छठ
२८ शनिवार राम नवमी
३१ मंगलवार कामदा एकादशी
अप्रैल २०१५
०४ शनिवार हनुमान जयन्ती , चन्द्र ग्रहण
१४ मंगलवार सोलर नववर्ष , मेष संक्रान्ति
१५ बुधवार बरूथिनी एकादशी
२० सोमवार परशुराम जयन्ती
२१ मंगलवार अक्षय तृतीया
२५ शनिवार गंगा सप्तमी
२७ सोमवार सीता नवमी
२९ बुधवार मोहिनी एकादशी
मई २०१५
०२ शनिवार नरसिंघ जयन्ती
०४ सोमवार बुद्ध पूर्णिमा
०५ मंगलवार नारद जयन्ती
१४ बृहस्पतिवार अपरा एकादशी
१५ शुक्रवार वृषभ संक्रान्ति
१७ रविवार वट सावित्री व्रत
१८ सोमवार शनि जयन्ती
२८ बृहस्पतिवार गंगा दशहरा
२९ शुक्रवार निर्जला एकादशी
जून २०१५
०२ मंगलवार वट पूर्णिमा व्रत
१२ शुक्रवार योगिनी एकादशी
१५ सोमवार मिथुन संक्रान्ति
२८ रविवार पद्मिनी एकादशी
जुलाई २०१५
१२ रविवार परम एकादशी
१६ बृहस्पतिवार कर्क संक्रान्ति
१८ शनिवार जगन्नाथ रथयात्रा
२७ सोमवार देवशयनी एकादशी
३१ शुक्रवार गुरु पूर्णिमा
अगस्त २०१५
१० सोमवार कामिका एकादशी
१७ सोमवार हरियाली तीज , सिंह संक्रान्ति
१९ बुधवार नाग पञ्चमी
२६ बुधवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
२८ शुक्रवार वरलक्ष्मी व्रत
२९ शनिवार रक्षा बन्धन , नारली पूर्णिमा
सितम्बर २०१५
०१ मंगलवार कजरी तीज
०५ शनिवार कृष्ण जन्माष्टमी
०८ मंगलवार अजा एकादशी
१३ रविवार सूर्य ग्रहण
१६ बुधवार हरतालिका तीज
१७ बृहस्पतिवार गणेश चतुर्थी , कन्या संक्रान्ति , विश्वकर्मा पूजा
१८ शुक्रवार ऋषि पञ्चमी
२१ सोमवार राधा अष्टमी
२४ बृहस्पतिवार परिवर्तिनी एकादशी
२७ रविवार अनन्त चतुर्दशी , गणेश विसर्जन
२८ सोमवार भाद्रपद पूर्णिमा , चन्द्र ग्रहण , प्रतिपदा श्राद्ध
अक्टूबर २०१५
०८ बृहस्पतिवार इन्दिरा एकादशी
१२ सोमवार सर्वपित्रू अमावस्या
१३ मंगलवार नवरात्रि प्रारम्भ
१८ रविवार सरस्वती आवाहन , तुला संक्रान्ति
१९ सोमवार सरस्वती पूजा
२१ बुधवार दुर्गा अष्टमी , महा नवमी
२२ बृहस्पतिवार दशहरा , विजयदशमी
२३ शुक्रवार पापांकुशा एकादशी
२४ शनिवार पापांकुशा एकादशी
२६ सोमवार कोजागर पूजा , शरद पूर्णिमा
३० शुक्रवार करवा चौथ
नवम्बर २०१५
०३ मंगलवार अहोई अष्टमी
०७ शनिवार रमा एकादशी , गोवत्स द्वादशी
०९ सोमवार धन तेरस , काली चौदस
१० मंगलवार नरक चतुर्दशी
११ बुधवार दीवाली , लक्ष्मी पूजा
१२ बृहस्पतिवार गोवर्धन पूजा
१३ शुक्रवार भैया दूज
१७ मंगलवार छट पूजा , वृश्चिक संक्रान्ति
२१ शनिवार कंस वध
२२ रविवार देवुत्थान एकादशी
२३ सोमवार तुलसी विवाह
२५ बुधवार कार्तिक पूर्णिमा
दिसम्बर २०१५
०३ बृहस्पतिवार कालभैरव जयन्ती
०७ सोमवार उत्पन्ना एकादशी
१६ बुधवार विवाह पञ्चमी , धनु संक्रान्ति
२१ सोमवार मोक्षदा एकादशी , गीता जयन्ती
२४ बृहस्पतिवार दत्तात्रेय जयन्ती
२५ शुक्रवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 
साभार भाई गजेन्द्र सिंह लोधी जी के फेसबुक एकाउंट से 

भारत रत्न को क्या - क्या मिलता है - क्यों मिलता है - कब मिलता है - और कौन इसे देता है - ??


सरकारी क्रायक्रमों का मिलता है न्योता।
भारत रत्न पाने वालों को भारत सरकार की ओर से सिर्फ़ एक प्रमाणपत्र और एक तमगा मिलता है इस सम्मान के साथ कोई रकम नहीं दी जाती इसे पाने वालों को सरकारी महकमे सुविधाएं मुहैया कराते हैं।
उदाहरण के तौर पर भारत रत्न पाने वालों को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता मिलता है सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है।
जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।
कैसा होता है भारत रत्न -??
भारत रत्न एक तांबे के बने पीपल के पत्ते जैसा होता है, जो 59 मिमी. लंबा, 48 मिमी. चौड़ा और 3. मिमी. मोटा होता है।
इसमें सामने की तरफ प्लेटिनम से सूरज का चित्र बना होता है पूरे रत्न की किनारी को प्लेटिनम से बनाया जाता है भारत रत्न के सामने की तरफ सूरज के चिह्न के साथ हिन्दी में 'भारत रत्न' लिखा होता है इसके पीछे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिह्न बना होता है और साथ में 'सत्यमेव जयते' लिखा होता है।
इसके साथ ही एक सफेद रंग का रिबन भी लगा होता है, ताकि इसे आसानी से गले में पहना जा सके 1954 में भारत रत्न 35 मिमी. का एक गोल सोने का मेडल था, जिस पर चमकते सूरज के चिह्न के साथ 'भारत रत्न' लिखा होता था और पीछे की तरफ अशोक स्तंभ के साथ 'सत्यमेव जयते' लिखा होता था हालांकि, इसके साल भर बाद ही इसका डिजाइन बदल दिया गया था।
किसे दिया जाता है ये रत्न -??
यह उपाधि दिसंबर 2011 से पहले तक सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा में कार्य करने वाले लोगों को दिया जाता था, लेकिन दिसंबर 2011 में इसमें संशोधन किया गया अब भारत रत्न किसी खास क्षेत्र तक सीमित नहीं है अब किसी भी क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के एक व्यक्ति को उसके काम के लिए भारत रत्न दिया जा सकता है।
कौन देता है भारत रत्न -??
किसी भी व्यक्ति को भारत रत्न देश के राष्ट्रपति देते हैं भारत रत्न किसे देना चाहिए, इसके लिए नाम का प्रस्ताव देश के प्रधानमंत्री देते हैं एक साल में प्रधानमंत्री अधिक से अधिक तीन लोगों को भारत रत्न देने का प्रस्ताव राष्ट्रपति को दे सकते हैं।
क्या सुविधाएं मिलती है -??
वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं मसलन दिल्ली सरकार डीटीसी बसों में उन्हें मुफ़्त सफ़र करने की सुविधा देती है।
ये पुरस्कार पाने वाले अपने विज़िटिंग कार्ड पर यह लिख सकते हैं, 'राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न से सम्मानित' या 'भारत रत्न प्राप्तकर्ता'।
सबसे पहला भारत रत्न सी राजागोपालाचारी को दिया गया था।
नहीं मिलते हैं पैसे -
भारत रत्न सिर्फ एक उपाधि है इसमें किसी को भी पैसे नहीं दिए जाते हैं इसमें राष्ट्रपति का साइन किया हुआ एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।
दो गैर भारतीयों को मिला है भारत रत्न -
अब तक दो ऐसे लोगों को भारत रत्न दिया गया है, जो भारतीय मूल के नहीं थे इनमें खान अब्दुल गफ्फार खान (1987) और अफ्रीका के नेल्सन मंडेला (1990) हैं।
25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न का सम्मान दिय